फॉण्ट कनवर्टर NEW

प. बंगाल के तर्ज पर झारखंड में भी नहीं लागू हो वक्फ कानून: विजय शंकर नायक

Ranchi News: आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय शंकर नायक ने कहा कि पश्चिम बंगाल की तर्ज पर झारखंड में भी वक्फ (संशोधन) कानून हेमंत सोरेन सरकार लागू न करे। इस संबंध में झारखंड सरकार खुला ऐलान करे। जिस तरह केंद्र की सरकार

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi  News: आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय शंकर नायक ने कहा कि पश्चिम बंगाल की तर्ज पर झारखंड में भी वक्फ (संशोधन) कानून हेमंत सोरेन सरकार लागू न करे। इस संबंध में झारखंड सरकार खुला ऐलान करे। जिस तरह केंद्र की सरकार ने वक्फ कानून को लागू किया है, उससे पूरे देश के मुस्लिम समाज संशय की स्थिति में हैं और झारखंड के मुस्लिम समाज भी उससे अछूता नहीं हैं।

अब देश के साथ-साथ झारखंड में भी लोग आंदोलन करने के मूड में आ चुके हैं। ऐसे में झारखंड की हेमंत सरकार और गठबंधन कांग्रेसी नेतृत्व को यह स्पष्ट करना होगा कि वे वक्फ कानून को झारखंड में लागू करेंगे या नहीं लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि बहुत से गैर भाजपाई राज्यों की सरकारें साफ शब्दों में एलान कर चुकी हैं कि वे अपने राज्य में वक्फ कानून को लागू नहीं करेंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी साफ शब्दों में कह दिया है कि उनके राज्य में वक्फ (संशोधन) कानून लागू नहीं होगा और वह अल्पसंख्यकों की और उनकी संपत्ति की रक्षा करेंगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram