रांची: गणेश चतुर्थी के मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के रांची स्थित आवास पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। संजय सेठ ने परिवार के साथ विधि-विधान से गणेश पूजा की और सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भगवान गणेश की आरती की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
सात दिनों तक होगी पूजा
संजय सेठ के आवास पर गणपति बप्पा सात दिनों तक विराजमान रहेंगे। इस दौरान हर दिन सुबह और शाम विशेष पूजा और आरती का आयोजन किया जाएगा। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों से लोग शामिल होंगे।
कई लोग हुए शामिल
गणेश पूजा के पहले दिन रांची की मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार, भाजपा महानगर अध्यक्ष वरुण साहू और पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
सभी ने भगवान गणेश के दर्शन किए और आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया।




