फॉण्ट कनवर्टर NEW

JRU की कुलपति प्रो. सविता सेंगर BBAU के प्रबंधन बोर्ड में विजिटर नॉमिनी नामित

रांची। झारखंड राय विश्वविद्यालय (JRU), रांची की कुलपति प्रो. (डॉ.) सविता सेंगर लखनऊ स्थित बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) के प्रबंधन बोर्ड में विजिटर नॉमिनी के रूप में नामित की गई हैं। उनका मनोनयन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निर्देश पर किया गया है। इस बाबत

JRU की कुलपति प्रो. सविता सेंगर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। झारखंड राय विश्वविद्यालय (JRU), रांची की कुलपति प्रो. (डॉ.) सविता सेंगर लखनऊ स्थित बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) के प्रबंधन बोर्ड में विजिटर नॉमिनी के रूप में नामित की गई हैं। उनका मनोनयन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निर्देश पर किया गया है। इस बाबत शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने 13 फरवरी, 2025 को अधिसूचना जारी कर दी है। प्रो. (डॉ.) सविता सेंगर कुल तीन वर्षों तक BBAU मेें विजिटर नॉमिनी के रूप में सेवा देंगी। इस सेेवा केे लिए राष्ट्रपति मुर्मू ने देशभर से कुल चार शिक्षाविदों का मनोनयन किया हैै, इनमें से एक प्रो. (डॉ.) सविता सेंगर हैं। उनकी इस उपलब्धि पर झारखंड राय विश्वविद्यालय परिवार एवं उनके शुभचिंतक काफी खुश हैं और उन्हें बधाई दी है। 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram