फॉण्ट कनवर्टर NEW

मेन रोड के कई भवनाें के क्षेत्रफल में अंतर, गलती सुधारने के लिए मिला तीन दिन

रांची। मेन रोड के कई भवनाें के हाेल्डिंंग क्षेत्रफल में रांची नगर निगम टीम को अंतर मिला है। टीम ने 15 फरवरी 2025 काे जांच में पाया मेन रोड के कई कच्चे-पक्के मकान व प्रतिष्ठान में होल्डिंग एसेेसमेंट गलत है। इस गलती को सुधारने के

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। मेन रोड के कई भवनाें के हाेल्डिंंग क्षेत्रफल में रांची नगर निगम टीम को अंतर मिला है। टीम ने 15 फरवरी 2025 काे जांच में पाया मेन रोड के कई कच्चे-पक्के मकान व प्रतिष्ठान में होल्डिंग एसेेसमेंट गलत है। इस गलती को सुधारने के लिए टीम ने उन्हें तीन दिन का समय दिया है। निगम के राजस्व शाखा की टीम ने सहायक प्रशासक के नेतृत्व में मेन रोड स्थित सेंट्रो मॉल की सर्वप्रथम जांच की एवं भवन परिसर की मापी की। मापी के क्रम में क्षेत्रफल में अंतर पाया गया। पूर्व में मॉल द्वारा 1,02,732 sq. ft. क्षेत्र का निर्धारण किया गया था हालांकि मापी के बाद 1,98,427 sq. ft. क्षेत्रफल पाया गया।

मॉल की ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट की जांच करने पर इसे जून माह से निर्धारित पाया। इसके बाद सहायक प्रशासक ने जून माह से ही ऑक्यूपेंसी तिथि मानते हुए री-असेसमेंट कर सात दिनों के भीतर कर का भुगतान करने का निर्देश दिया। वहीं, राज अस्पताल को तीन दिनों के भीतर री-असेसमेंट करने का निर्देश दिया गया है। टीम द्वारा चर्च कॉम्प्लेक्स परिसर की भी मापी की गई एवं भवन के ग्राउंड फ्लोर के मेज़ नाइन में कुछ नए दुकानों को पाया, जिस पर सहायक प्रशासक द्वारा तीन दिनों के भीतर री-असेसमेंट करने एवं टॉप फ्लोर में अधिष्ठापित होर्डिंग्स व मोबाइल टावर के कार्पेट एरिया को गणना में सम्मिलित करते हुए कर का भुगतान करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा मेन रोड स्थित कच्ची बिल्डिंग की भी जांच की गई और तीन दिनों के भीतर री-असेसमेंट करने का निर्देश दिया गया। जांच टीम में नगर प्रबंधक, निगम के कर संग्रहकर्ता, एजेंसी के कर संग्रहकर्ता एवं राजस्व शाखा के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram