फॉण्ट कनवर्टर NEW

वाराणसी-रांची बस हादसा: डंपर से टकराई बस, फार्मा कर्मी की मौ’त, 22 घायल

Aurangabad: वाराणसी से रांची आ रही रेखा बस बिहार के औरंगाबाद जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर मदनपुर थाना क्षेत्र के पहारचापी मोड़ के पास मंगलवार अहले सुबह हुए इस हादसे में एक फार्मा कर्मी की मौत

अपनी भाषा में पढ़ें

Aurangabad: वाराणसी से रांची आ रही रेखा बस बिहार के औरंगाबाद जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर मदनपुर थाना क्षेत्र के पहारचापी मोड़ के पास मंगलवार अहले सुबह हुए इस हादसे में एक फार्मा कर्मी की मौत हो गई, जबकि 22 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के राजा तालाब निवासी 35 वर्षीय बाबू विवेक सिंह के रूप में हुई है। वह एक फार्मा कंपनी में कार्यरत थे और अपने सहयोगी आशु पटेल के साथ कंपनी के कार्य से रांची जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार रेखा बस सोमवार रात करीब नौ बजे वाराणसी से रांची के लिए रवाना हुई थी। मंगलवार सुबह करीब दो बजे मदनपुर थाना क्षेत्र के पहारचापी मोड़ के समीप चालक का नियंत्रण बस पर से हट गया और बस सड़क निर्माण कार्य में लगे एक डंपर से पीछे से जा टकराई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बाद में पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को बस से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर तथा सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा गया। घायलों में वाराणसी निवासी मनेश गुप्ता, संजय राम, मनिकेश सिंह, अमन मिश्रा, दुलारी देवी सहित कई अन्य यात्री शामिल हैं। अधिकांश घायल वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं।

मृतक के सहयोगी आशु पटेल ने बताया कि हादसे की सूचना विवेक सिंह के परिजनों को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मदनपुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय तक NH-19 पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram