फॉण्ट कनवर्टर NEW

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को मिली फिर जान से मारने की धमकी, सुरक्षा पर उठे सवाल!

Ranchi News : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला एक बार फिर सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री संजय सेठ को एक मोबाइल नंबर से धमकी भरा मैसेज भेजा गया, जिसमें उन्हें गोली मारने

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला एक बार फिर सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री संजय सेठ को एक मोबाइल नंबर से धमकी भरा मैसेज भेजा गया, जिसमें उन्हें गोली मारने की बात कही गई है।

इस घटना के प्रकाश में आने के बाद रांची पुलिस सक्रिय हो गई है पुलिस के अनुसार, साइबर सेल उस मोबाइल नंबर का पूरा विवरण निकालने में जुटा है, जिससे धमकी दी गई है।

फिलहाल संजय सेठ दिल्ली में मौजूद हैं, लेकिन धमकी का यह मामला सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े करता है। रांची पुलिस का कहना है कि गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर ली जाएगी।

पहले भी मिल चुकी है धमकी
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब संजय सेठ को इस प्रकार की धमकी मिली हो। दिसंबर 2024 में भी उन्हें टेक्स्ट मैसेज के जरिये 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। उस समय भी उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी।

उस मामले में भी रांची पुलिस ने जांच की थी और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था, लेकिन अब एक बार फिर केंद्रीय मंत्री को धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।

राजनीतिक हलकों में चिंता
घटना सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चिंता का माहौल है। यह सवाल उठने लगा है कि जब एक केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में सेंध लग सकती है, तो आम नागरिक कितने सुरक्षित हैं।

पुलिस की प्राथमिकता में है मामला
रांची पुलिस ने बताया कि साइबर सेल पूरी गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही तकनीकी आधार पर संदिग्ध की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही संजय सेठ की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की जा रही है।

केंद्रीय मंत्री को लगातार मिल रही धमकियों ने एक बार फिर से वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है और यह देखना अहम होगा कि पुलिस इस बार कितनी तेजी से और प्रभावी कार्रवाई करती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram