फॉण्ट कनवर्टर NEW

सीपीआई नेता प्रदीप राय का निधन, पार्टी ने झुकाया झंडा और दी श्रद्धांजलि!

Ranchi News : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) रांची जिला परिषद के वरिष्ठ सदस्य कामरेड प्रदीप राय का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से पार्टी और वामपंथी विचारधारा को अपूरणीय क्षति हुई है। सीपीआई रांची जिला परिषद के सचिव अजय कुमार

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) रांची जिला परिषद के वरिष्ठ सदस्य कामरेड प्रदीप राय का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से पार्टी और वामपंथी विचारधारा को अपूरणीय क्षति हुई है।

सीपीआई रांची जिला परिषद के सचिव अजय कुमार सिंह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कामरेड प्रदीप राय पार्टी के आजीवन सदस्य रहे और मार्क्सवादी विचारधारा के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने रांची जिला में पार्टी के संगठन निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई और हर आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई।

कामरेड राय की प्रतिबद्धता और जनसरोकारों के लिए उनकी आवाज हमेशा पार्टी की ताकत रही। उनके निधन के उपलक्ष्य में सीपीआई कार्यालय पर झंडा झुका कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

पार्टी ने उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram