फॉण्ट कनवर्टर NEW

जीतन राम मांझी की नातिन की ह’त्या, 14 साल पहले हुई थी इंटरकास्ट मैरिज

Bihar News: गया जिले के अतरी प्रखंड स्थित टेटूआ गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन सुषमा देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप सुषमा के पति रमेश यादव

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन सुषमा देवी।

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: गया जिले के अतरी प्रखंड स्थित टेटूआ गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन सुषमा देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप सुषमा के पति रमेश यादव पर लगा है, जो वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, सुषमा देवी विकास मित्र के पद पर कार्यरत थीं, जबकि रमेश पटना में ट्रक चलाने का काम करता था।

बता दें कि दोनों की 14 साल पहले इंटरकास्ट मैरिज हुई थी। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे रमेश ने आपसी विवाद के दौरान अपनी पत्नी को घर में ही देसी कट्टे से गोली मार दी। वारदात के वक्त सुषमा की बहन और उनके बच्चे घर के दूसरे कमरे में थे। गोली की आवाज सुनते ही वे भागते हुए मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सुषमा की जान जा चुकी थी। स्थानीय लोग भी आवाज सुनकर सुषमा के घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

घटना के बाद गया एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए नीमचक बथानी के एसडीपीओ प्रकाश कुमार और एसएसपी अनवर जावेद अंसारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई है। फोरेंसिक टीम और तकनीकी विशेषज्ञों को घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा करने के लिए भेजा गया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram