फॉण्ट कनवर्टर NEW

यूनियन बैंक ने CSR के तहत रांची नगर निगम को दिए 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली

Ranchi: शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने रांची नगर निगम के साथ हाथ मिलाया है। बैंक ने अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल और ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत नगर निगम को 10 नए ट्रैक्टर-विथ-ट्रॉली की

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने रांची नगर निगम के साथ हाथ मिलाया है। बैंक ने अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल और ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत नगर निगम को 10 नए ट्रैक्टर-विथ-ट्रॉली की खरीद के लिए फंड उपलब्ध कराया है।
इस वित्तीय सहयोग से रांची नगर निगम क्षेत्र में घर-घर से कचरा उठाव, सफाई अभियानों और कचरे के त्वरित परिवहन को नई रफ्तार मिलेगी। नगर निगम के अधिकारियों ने इस सहयोग के लिए बैंक प्रबंधन का आभार जताया और कहा कि यह पहल स्वच्छ रांची के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी।
कार्यक्रम में उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार, सहायक नगर आयुक्त दिलीप कुमार तथा यूनियन बैंक के डिप्टी जनरल मैनेजर कुंदन कुमार सिन्हा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram