फॉण्ट कनवर्टर NEW

अजीबोगरीब सजा! मुंह में पत्ता गया और बाहर थूका, तो भरना पड़ा भारी दंड

World News: नियम और कानून समाज की भलाई के लिए होते हैं, लेकिन कभी-कभी इनका पालन इस कदर संवेदनहीन हो जाता है कि वह चर्चा का विषय बन जाता है। ब्रिटेन के लिंकनशायर से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: नियम और कानून समाज की भलाई के लिए होते हैं, लेकिन कभी-कभी इनका पालन इस कदर संवेदनहीन हो जाता है कि वह चर्चा का विषय बन जाता है। ब्रिटेन के लिंकनशायर से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 86 वर्षीय बुजुर्ग रॉय मार्श को एक ‘प्राकृतिक दुर्घटना’ के लिए 250 पाउंड (करीब 25 हजार रुपये) का जुर्माना भरना पड़ा।

मुंह में गया पत्ता और थूका बाहर, 86 वर्षीय बीमार बुजुर्ग पर प्रशासन ने ठोका ₹25,000 का जुर्माना

घटना के अनुसार, रॉय मार्श पार्क के पास आराम कर रहे थे, तभी हवा के एक तेज झोंके के साथ एक बड़ा सूखा पत्ता सीधे उनके मुंह में चला गया। असहज होकर उन्होंने उसे तुरंत बाहर थूक दिया।

बीमार बुजुर्ग की दलील खारिज, डरा-सहमा है परिवार

जैसे ही रॉय वहां से जाने लगे, काउंसिल इन्फोर्समेंट के दो अधिकारियों ने उन्हें घेर लिया। रॉय ने गिड़गिड़ाते हुए समझाया कि वह अस्थमा और हृदय रोग से पीड़ित हैं और पत्ता अचानक मुंह में आने की वजह से उन्होंने ऐसा किया। लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक न सुनी और उन पर सार्वजनिक स्थान पर गंदगी फैलाने का आरोप जड़ दिया।

बुजुर्ग की 76 वर्षीय पत्नी का आरोप है कि अधिकारियों ने उनके पति पर चिल्लाकर अपमानित किया। भारी विवाद और अपील के बाद जुर्माने को घटाकर 150 पाउंड तो कर दिया गया, लेकिन इस घटना ने रॉय मार्श को मानसिक रूप से तोड़ दिया है। अब वह घर से बाहर निकलने में भी डरते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बेटी जेन फिट्ज़पैट्रिक द्वारा साझा की गई यह व्यथा अब राजनीतिक मुद्दा बन गई है। स्थानीय पार्षद एड्रियान फाइंडले ने इसे प्रशासन की असंवेदनशीलता करार दिया है, जबकि काउंसिल अब भी अपने अधिकारियों के इस ‘सख्त रवैये’ का बचाव कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram