फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

मानुषमुड़िया में भीषण हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मानुषमुड़िया पंचायत के जामजुरकी नदी के पास रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान भादुआ गांव निवासी पवित्र महतो (19) और हीरो महतो (20) के रूप में हुई है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मानुषमुड़िया पंचायत के जामजुरकी नदी के पास रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान भादुआ गांव निवासी पवित्र महतो (19) और हीरो महतो (20) के रूप में हुई है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया गया कि दोनों युवक मोटरसाइकिल से मानुषमुड़िया की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जामजुरकी नदी के समीप सुनसान स्थान पर उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए झाड़ग्राम अस्पताल ले गए। अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे, जहां युवकों की मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया।

घटना की सूचना पर बहरागोड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी शंकर कुशवाहा ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन एवं उसके चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram