फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में दर्दनाक एक्सीडेंट, बाइक सवार दो नाबालिगों की मौत

Jamshedpur news : सुंदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदादा के पास शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news : सुंदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदादा के पास शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

मृतकों की पहचान हिस्कू गांव निवासी 16 वर्षीय दुर्गा हेंब्रम और केडो गांव निवासी 15 वर्षीय मार्शल सोरेन के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों किशोर हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक से किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान कुदादा के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों किशोरों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर कुछ देर के लिए बंधक भी बना लिया और जमकर पिटाई कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही सुंदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। रविवार की सुबह मुआवजा पर वार्ता होने के साथ जाम हटाया गया। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। वहीं ट्रक चालक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद दोनों किशोरों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram