फॉण्ट कनवर्टर NEW

जामताड़ा में बड़ा हादसा, मवेशी लदी बोलेरो पलटने से दो लोगों की मौत

करमाटांड़ थाना क्षेत्र में गुरुवार अहले सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। करमाटांड़-मदनकट्टा मुख्य मार्ग पर शहरजोरी के पास मवेशियों से लदी बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पांच मवेशियों में

अपनी भाषा में पढ़ें

जामताड़ा : करमाटांड़ थाना क्षेत्र में गुरुवार अहले सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। करमाटांड़-मदनकट्टा मुख्य मार्ग पर शहरजोरी के पास मवेशियों से लदी बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पांच मवेशियों में से तीन की भी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान नारायणपुर थाना क्षेत्र के चिरुडीह गांव निवासी अशरफ अंसारी (35) और रफीक अंसारी (40) के रूप में हुई है। बताया गया कि बोलेरो की पिछली सीटें हटाकर उसमें पांच मवेशियों को लादा गया था। इसी दौरान शहरजोरी के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर करमाटांड़ थाना पुलिस पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मवेशियों को कहां से लाया गया था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था। शुरुआती जांच में वाहन के बिंदापाथर थाना क्षेत्र में हुई मवेशी चोरी से जुड़े होने की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह बोलेरो अक्सर शाम और सुबह के समय इस रास्ते से गुजरती थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram