Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की को दिया दो टूक में संदेश- मिस्टर…आप नाटो और क्रीमिया भूल जाओ!
World

डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की को दिया दो टूक में संदेश- मिस्टर…आप नाटो और क्रीमिया भूल जाओ!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से कहा कि वह नाटो और क्रीमिया को भूलकर रूस के साथ शांति समझौते पर आएं, वरना युद्ध जारी रहेगा।
By Samsul HaqueAugust 18, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि मिस्टर जेलेंस्की अब आप नाटो और क्रीमिया भूल जाओ। उन्होंने साफ तौर पर अपनी बात रखते हुए कहा कि यूक्रेन को रूस के साथ युद्ध समाप्त करना होगा, अगर जेलेंस्की ऐसा नहीं चाहते हैं, तो वह (जेलेंस्की) अपनी यह लड़ाई जारी रख सकते हैं। इतना ही नहीं डोनाल्ड ट्रंप ने अपना स्टैंड क्लियर करते हुए कहा कि यूक्रेन को कुछ सच्चाई का सामना भी करना पड़ेगा। उन्हें न तो नॉटो की सदस्यता मिलेगी और न ही ओबामा का दिया हुआ क्रीमिया। बता दें कि ट्रंप ने जेलेंस्की से मुलाकात के पहले ये संदेश दिया है।

सोशल मीडिया पर ट्रंप ने लिखा, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की अगर चाहें तो रूस के साथ इस युद्ध को तत्काल प्रभाव से खत्म कर सकते हैं, और अगर वह इस युद्ध को जारी रखना चाहते हैं, तो रख सकते हैं। लेकिन इतना याद रहे कि यह आखिर शुरू कैसे हुआ था। उनकी यह बैठक पुतिन के साथ अलास्का में हुई मीटिंग के बाद तय हुई थी, जहां पर दोनों वैश्विक नेताओं ने कहा था कि काफी सारे मुद्दे सुलझ गए हैं लेकिन कोई समझौता नहीं हुआ है। इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप ने साफ तौर पर कहा था कि वह युद्ध विराम के बजाय सीधे शांति समझौते पर पुतिन से बात करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसका फैसला जेलेंस्की को ही करना होगा।

वाइट हाउस के मुताबिक पुतिन से मीटिंग खत्म करने के तुरंत बाद ही ट्रंप ने जेलेंस्की को फोन मिलाया और उनसे लंबी बात की। इसके बाद ट्रंप ने नाटो के दूसरे सदस्यों को भी अपनी बैठक के बारे में जानकारी दी। ट्रंप के फोन के बाद जेलेंस्की ने एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्हें वाशिंगटन बुलाने के लिए धन्यवाद दिया। जेलेंस्की ने लिखा, राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी नेता के साथ अपनी बैठक और उनकी चर्चा के बारे में जानकारी दी। यह महत्वपूर्ण है कि अमेरिका की ताकत इस मुद्दे पर बेहतर प्रभाव डाले।

गौरतलब है कि अलास्का में पुतिन से मीटिंग के पहले ट्रंप ने कहा था कि वह वहां पर शांति समझौता करने नहीं जा रहे हैं, बल्कि दोनों दुश्मन देशों को बातचीत की टेबल पर लाने के लिए जा रहे हैं। बैठक के बाद ट्रंप ने जानकारी देते हुए बताया कि पुतिन और जेलेंस्की दोनों ही मुझे उनकी बैठक में मध्यस्थ के रूप में चाहते हैं और मैं वहां जरूर रहूंगा। जेलेंस्की ने भी ट्रंप की इस बात का समर्थन करते हुए यूक्रेन, अमेरिका और रूस के बीच में त्रिपक्षीय बातचीत पर अपनी सहमति जताई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026

तमाड़ के उस ‘अर्धनिर्मित मकान’ का खौफनाक सच, जानिए 166 गिरफ्तारियों वाले केस में अब कोर्ट में क्या हुआ?

May 29, 2026

RECENT ADDA.

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
  • 25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम
  • कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त
  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.