Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»बरसात में खत्म होगी परेशानी! हरिलागोड़ा में पुलिया-गार्डवाल निर्माण का हुआ शिलान्यास
Jharkhand

बरसात में खत्म होगी परेशानी! हरिलागोड़ा में पुलिया-गार्डवाल निर्माण का हुआ शिलान्यास

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJune 26, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bokaro news :- बोकारो जिला के चास प्रखंड अंतर्गत कोलबेंदी पंचायत के ग्राम मामरकुदर टोला हरिलागोड़ा में जिला अनाबद्ध निधि से स्वीकृत PWD रोड मामरकुदर से हरिलागोड़ा जाने वाले मार्ग के बीच जोरिया में पुलिया सहित 300 फीट गार्डवाल निर्माण कार्य का शिलान्यास पूर्व मंत्री सह चंदनकियारी विधायक श्री उमाकांत रजक ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया।

इस अवसर पर विधायक श्री उमाकांत रजक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत आधारभूत संरचना का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह पुलिया एवं गार्डवाल निर्माण कार्य वर्षों से क्षेत्रवासियों की महत्वपूर्ण आवश्यकता थी। इसके निर्माण से बरसात के दिनों में आवागमन की कठिनाइयाँ दूर होंगी तथा मामररकुदर, हरिलागोड़ा एवं आसपास के गांवों के हजारों लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

श्री रजक ने कहा, “जनता ने जिस विश्वास के साथ मुझे अपना प्रतिनिधि चुना है, उस विश्वास पर खरा उतरना मेरा कर्तव्य है। चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की किरण पहुँचाना मेरा संकल्प है। सड़क, पुल, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार निरंतर किया जा रहा है। विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और जनता की हर जायज़ मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।”

उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं संवेदक को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए, ताकि आमजन को इसका लाभ शीघ्र मिल सके।

शिलान्यास कार्यक्रम में जालू महतो, बाबूलाल महतो, अरुण सिंह देव, शंकर सिंह देव,प्राण महतो, मनोज महतो, प्रकाश शर्मा, दामोदर महतो, संपद महतो,दिनेश महतो,प्रकाश ओझा,माणिक चंद्र गोराई,रमेश महतो,गणेश दास,विकाश दास,आमीन महतो सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक श्री उमाकांत रजक का स्वागत करते हुए क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

लोहरदगा में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आकर गाय के बछड़े की मौत; ग्रामीणों में आक्रोश

July 10, 2026

लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी खाद्य सामग्री नष्ट; कई दुकानों को नोटिस

July 10, 2026

लोहरदगा के नवाडीह में जलजमाव से हाहाकार, घुटनों तक पानी में जनाजा ले जाने को मजबूर लोग

July 10, 2026

RECENT ADDA.

लोहरदगा में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आकर गाय के बछड़े की मौत; ग्रामीणों में आक्रोश

July 10, 2026

लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी खाद्य सामग्री नष्ट; कई दुकानों को नोटिस

July 10, 2026

लोहरदगा के नवाडीह में जलजमाव से हाहाकार, घुटनों तक पानी में जनाजा ले जाने को मजबूर लोग

July 10, 2026

हल्की बारिश में तालाब बनी नवाडीह की सड़क, जनाजा ले जाने में भी झेलनी पड़ी भारी परेशानी

July 10, 2026

छात्रों को धूप में खड़ा करने के आरोप के बाद जांच, आईलेक्स पब्लिक स्कूल में मिलीं कई खामियां

July 10, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.