Jamshedpur. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी अनिल कुमार वर्मा के निधन पर छोटा गोविंदपुर स्थित भारतीय भोजपुरी संघ कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
ज्ञात हो कि अनिल कुमार वर्मा का 30 मई 2026 को हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया। वे अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री, नाती-पोते सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
श्रद्धांजलि सभा में पंचायत समिति सदस्य अंजय कुमार सिंह उर्फ भोला ने कहा कि अनिल कुमार वर्मा का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
श्रद्धांजलि सभा में अनूप रंजन, रूपेश कटियार, सतीश श्रीवास्तव, राधेश्याम सिंह, भोला सिंह, विमल कांत झा, शशि सिन्हा, पारितोष सिंह, सुभाष राय, जुगनू वर्मा, मुकेश ठाकुर, अरविंद श्रीवास्तव, मनोज सिन्हा, सुशील श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव सहित टेल्को एवं गोविंदपुर क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।



