Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»टाटानगर से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित, कई रद्द-डायवर्ट
Jharkhand

टाटानगर से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित, कई रद्द-डायवर्ट

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMarch 23, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur news : सोमवार को रेलवे प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार टाटानगर रेलवे स्टेशन होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन में 23 मार्च 2026 को बड़े पैमाने पर बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट, डायवर्ट और री-शेड्यूल किया गया है। इससे टाटानगर और आसपास के यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पुरी से बड़बिल जाने वाली 18416 पुरी-बीबीएन एक्सप्रेस को झारसुगुड़ा रोड (JRLI) में ही शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया है, जिसके कारण JRLI से बड़बिल के बीच सेवा पूरी तरह रद्द रहेगी। वहीं वापसी में 18415 बीबीएन-पुरी एक्सप्रेस को डांगुवापोसी (DJHR) में ही समाप्त कर दिया गया है, जिससे DJHR से पुरी के बीच ट्रेन सेवा प्रभावित रहेगी।

हावड़ा से बड़बिल जाने वाली 12021 जनशताब्दी एक्सप्रेस को टाटानगर में ही शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया है। यह ट्रेन अब टाटानगर से ही 12022 बनकर हावड़ा के लिए रवाना होगी। इस कारण टाटानगर से बड़बिल और बड़बिल से टाटानगर के बीच इस ट्रेन की सेवा पूरी तरह रद्द कर दी गई है।

इसी तरह पुरी से टाटानगर आने वाली 20892 वंदे भारत एक्सप्रेस को बिसरा (BSPX) में ही रोक दिया गया है, जबकि 20891 टाटानगर-ब्राम्हपुर एक्सप्रेस को 20:20 बजे के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है।

टाटानगर से विशाखापत्तनम जाने वाली 20815 एक्सप्रेस को चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, संबलपुर और टिटलागढ़ होकर डायवर्ट किया गया है। वहीं 18428 आनंद विहार- पुरी एक्सप्रेस को भी चांडिल, कांड्रा, टाटानगर, हिजली होते हुए परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है।

इसके अलावा टाटानगर-गुवा-टाटानगर के बीच चलने वाली 68003 और 68004 पैसेंजर ट्रेनों को भी पूरी तरह रद्द कर दिया गया है।

रेलवे के इस फैसले से खासकर टाटानगर से बड़बिल, पुरी और विशाखापत्तनम की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

RECENT ADDA.

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
  • 25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम
  • कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त
  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.