फॉण्ट कनवर्टर NEW

इंस्टाग्राम वाली दोस्ती पड़ी भारी, नाबालिग छात्रा से दरिंदगी, केस दर्ज

India News: राजस्थान के टोंक जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जो हर अभिभावक की नींद उड़ाने वाली है। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती का अंजाम बेहद खौफनाक निकला। आरोपी युवक ने पहले

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: राजस्थान के टोंक जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जो हर अभिभावक की नींद उड़ाने वाली है। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती का अंजाम बेहद खौफनाक निकला। आरोपी युवक ने पहले प्यार का नाटक किया और फिर छात्रा की मजबूरी और मासूमियत का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। यह मामला दो दिन पहले तब प्रकाश में आया जब परिजनों की सख्ती के बाद पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई।

दो महीने की चैटिंग और दस दिसंबर की वो खौफनाक रात

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला 21 वर्षीय फिरोज, जो पेशे से क्रेन ड्राइवर है, उसने करीब दो महीने पहले अपने ही मोहल्ले की रहने वाली छात्रा से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी। धीरे-धीरे उसने छात्रा को अपने विश्वास में लिया। बीती 10 दिसंबर को आरोपी फिरोज ने उसे बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर बिठाया और सदर थाना क्षेत्र के एक सुनसान और अज्ञात स्थान पर ले गया। वहां उसने छात्रा की अस्मत लूटी और उसे वापस बाजार में छोड़कर फरार हो गया।

परिजनों की पूछताछ में टूटा चुप्पी का बांध; आरोपी अब भी फरार

घटना के बाद सहमी हुई छात्रा घर तो लौट गई, लेकिन मोहल्ले के कुछ लोगों ने उसे फिरोज की बाइक पर पीछे बैठे देख लिया था। जब यह बात छात्रा के घर तक पहुंची, तो उसकी मां ने सख्ती से पूछताछ की। शुरुआत में डर के मारे चुप रही छात्रा आखिर फूट-फूटकर रो पड़ी और फिरोज की दरिंदगी की पूरी दास्तां सुना दी। इसके बाद पीड़िता की मां ने हिम्मत जुटाकर कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।

कोतवाली थाना प्रभारी भंवर लाल वैष्णव ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रा का मेडिकल मुआयना करवा लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच टोंक डीएसपी को सौंपी गई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी फिरोज की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram