फॉण्ट कनवर्टर NEW

तिलैया कैंप में उमड़ी भीड़, आपकी योजना में मिले 300 को लाभ!

झूमरी तिलैया में मंगलवार का दिन लोगों के लिए राहत लेकर आया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की महत्वाकांक्षी योजना “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” के तहत वार्ड 11 से 15 तक के लाभार्थियों के लिए प्रखंड कार्यालय में कैंप लगाया गया। सुबह से ही लोग

अपनी भाषा में पढ़ें

झूमरी तिलैया में मंगलवार का दिन लोगों के लिए राहत लेकर आया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की महत्वाकांक्षी योजना “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” के तहत वार्ड 11 से 15 तक के लाभार्थियों के लिए प्रखंड कार्यालय में कैंप लगाया गया। सुबह से ही लोग सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ लेने पहुंचते रहे।

दीपक विश्वकर्मा ने खुद संभाली जिम्मेदारी

नगर अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा कैंप में पहुंचे और करीब 300 लोगों के फॉर्म भरवाकर उन्हें योजनाओं से जोड़ने का काम किया। उन्होंने लोगों को मुख्यमंत्री की इस पहल के बारे में समझाया और बताया कि अब सरकारी कामकाज के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि सरकार खुद लोगों के दरवाजे तक पहुंच रही है।

निःशुल्क फॉर्म वितरण से लोगों को बड़ी राहत

दीपक विश्वकर्मा ने माइयाँ योजना, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, जन्म प्रमाणपत्र और अबुआ आवास योजना के फॉर्म मुफ्त में उपलब्ध करवाए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के सभी 28 वार्डों के लोग बिना किसी शुल्क के फॉर्म ले सकते हैं। उन्होंने अपील की कि जरूरतमंद लोग तुरंत कैंप का लाभ उठाएं, क्योंकि मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। कैंप में भीड़ और लोगों की संतुष्टि देखकर साफ जाहिर था कि इस पहल ने स्थानीय स्तर पर बड़ी उम्मीदें जगाई हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram