Skip to content
रविवार, 29 नवंबर 2026
Log In
बिहार से झारखंड आ रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, 13 की मौत रेलवे क्वार्टर में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल की दो गाड़ियों ने संभाला मोर्चा रांची में रविवार की सुबह मातम में बदली खुशियां, डंपर ने दो युवकों को कुचला अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन व आवेदन प्रक्रिया शुरू झारखंड के कर्मियों के लिए हिंदी दक्षता परीक्षा का नया चरण, जून परीक्षा के नतीजे भी जारी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रूपी सोरेन के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर नेमरा में कड़ी सुरक्षा, 13 IPS और 42 DSP की तैनाती

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां स्वर्गीय रूपी सोरेन के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय ने 13 आईपीएस और 42 डीएसपी स्तर के अधिकारियों की तैनाती का आदेश जारी किया है।

Untitled 173

रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां स्वर्गीय रूपी सोरेन के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय ने 13 आईपीएस और 42 डीएसपी स्तर के अधिकारियों की तैनाती का आदेश जारी किया है।

पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर आईजी मानवाधिकार कार्यालय की ओर से 12 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया गया था। रामगढ़ एसपी के अनुरोध पर अधिकारियों की तैनाती की गई है। सभी अधिकारी 15 अक्टूबर की दोपहर से 19 अक्टूबर की सुबह तक या कार्यक्रम समाप्त होने तक नेमरा और रामगढ़ में तैनात रहेंगे।

यह भी पढ़ें: बिहार से झारखंड आ रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, 13 की मौत

कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए एसटीएफ डीआईजी इंद्रजीत महथा, एसआईबी एसपी सौरभ, जैप-4 के समादेष्टा ऋषभ कुमार झा, विशेष शाखा एसपी हरविंदर सिंह, एसीबी एसपी सुमित कुमार अग्रवाल, जैप-6 के समादेष्टा राजेश कुमार, सीआईडी एसपी रोशन गुड़िया और एसीबी एसपी श्रीराम समद को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा धनबाद ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, जमशेदपुर ग्रामीण एसपी शुभम कुमार खंडेलवाल, रांची ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब और चैनपुर एसडीपीओ श्रुति भी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।

42 डीएसपी स्तर के अधिकारी भी रहेंगे तैनात

श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान 42 डीएसपी स्तर के अधिकारियों को भी तैनात किया जाएगा। इनमें एसटीएफ, एटीएस, एसीबी, विशेष शाखा, जैप और आईआरबी के अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा रेल और यातायात पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: रेलवे क्वार्टर में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल की दो गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

इन अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था की निगरानी करने की जिम्मेदारी दी गई है।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें