फॉण्ट कनवर्टर NEW

12 गोल्ड समेत 29 पदकर कब्जा, ताइक्वांडो में टिबड़ेवाल स्कूल का शानदार प्रदर्शन

Chatra News: पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन महाराज सरस्वती विद्या मंदिर, हसनपुर (राजगीर, बिहार) में आयोजित 37वीं क्षेत्रीय ताइक्वांडो खेलकूद प्रतियोगिता 2026 में ताईक्वांडो कोच विकास केशरी के निर्देशन में दीभा,चतरा स्थित स्थानीय इन्दुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय

अपनी भाषा में पढ़ें

Chatra News: पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन महाराज सरस्वती विद्या मंदिर, हसनपुर (राजगीर, बिहार) में आयोजित 37वीं क्षेत्रीय ताइक्वांडो खेलकूद प्रतियोगिता 2026 में ताईक्वांडो कोच विकास केशरी के निर्देशन में दीभा,चतरा स्थित स्थानीय इन्दुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
खिलाड़ियों ने कठिन मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए *12 स्वर्ण, 10 रजत एवं 7 कांस्य पदक सहित कुल 29 पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में शानदार सफलता प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का आज विद्यालय के वंदना स्थल में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश कुमार सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि अनुशासन, नियमित अभ्यास, आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने खिलाड़ियों से भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय एवं झारखंड का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
बताते चले इस प्रतियोगिता में कोच के रूप में संदीप कुमार और संरक्षक आचार्य के रूप में श्रेया कुमारी और नवीन कुमार प्रतिभागियों के साथ गए थे।
विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के माननीय अध्यक्ष संतन पांडे,सचिव *संजय सिन्हा व कोषाध्यक्ष मुकेश साह ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपने संदेश में कहा कि यह सफलता विद्यालय की खेल सुविधाओं और कोच के मार्गदर्शन का परिणाम है।
इस आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी मनीष कुमार ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram