फॉण्ट कनवर्टर NEW

दिल्ली में SFJ के समर्थन में नारे लिखने के मामले में तीन गिरफ्तार

BRICS शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली की दीवारों पर प्रतिबंधित संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (SFJ) के समर्थन में नारे लिखने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आउटर-नॉर्थ जिला पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली: BRICS शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली की दीवारों पर प्रतिबंधित संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (SFJ) के समर्थन में नारे लिखने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आउटर-नॉर्थ जिला पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

विदेश में बैठे हैंडलर से संपर्क का दावा

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपितों में इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता भी शामिल है। जांच में पता चला है कि वह विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में था। पुलिस का दावा है कि उसे विदेश से पैसे मिल रहे थे और वह भारत में SFJ से जुड़ी गतिविधियां चला रहा था।

तीनों आरोपितों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस मामले में और कौन लोग शामिल हैं।

CCTV और तकनीकी जांच से हुई गिरफ्तारी

मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में FIR संख्या 206/26 दर्ज की गई थी। BRICS सम्मेलन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था पहले से कड़ी थी। इसी दौरान कई इलाकों में दीवारों पर आपत्तिजनक और सम्मेलन विरोधी नारे लिखे जाने की जानकारी सामने आई।

पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी सर्विलांस की मदद से संदिग्धों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया।

विदेशी फंडिंग की भी जांच

पुलिस अब विदेशी फंडिंग और आरोपितों के विदेशी संपर्कों की जांच कर रही है। पैसों के लेन-देन और डिजिटल संपर्कों की भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के आधार पर इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram