Skip to content
Log In
‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित हरमू रोड श्याम मंदिर में धूमधाम से मना बारस उत्सव, 201 निशान लेकर पहुंचे भक्त खूंटी में अफीम की खेती पर पुलिस का शिकंजा, संदिग्ध इलाकों पर रहेगी नजर CGST अधीक्षक के घर CBI की रेड, 1.86 करोड़ की नकदी और सोना-चांदी बरामद झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: कर्रा में कृषि मेला, लाभुकों को मिली सरकारी योजनाओं की सौगात अकवान तूफान के कोहरे ने थामी रांची की उड़ानों की रफ्तार, 14 फ्लाइट्स रद्द नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सफाई, सौंदर्गीकरण और अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश

चौपारण में गैस सिलेंडर चोरी कांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Hazaribagh News: हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर चोरी कांड का खुलासा हो गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी गए छह गैस सिलेंडर बरामद कर लिए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई।

मामला सिंघरावां स्थित सत्यनाम भारत गैस ग्रामीण वितरक एजेंसी का है। एजेंसी संचालक दयानिधि यादव ने चोरी की शिकायत चौपारण थाना में दर्ज कराई थी। इसके आधार पर पुलिस ने चौपारण थाना कांड संख्या 222/25, दिनांक 7 अगस्त 2025 को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें: RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बरही) अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार छापेमारी कर 4 सितंबर को टिटही गांव निवासी ओम कुमार (25), मलिकाना निवासी इलियास अंसारी (25) और बरही के अफीम कोठी निवासी विजय गुप्ता (54) को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए गैस सिलेंडर भी बरामद किए गए।

फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं कांड में शामिल अन्य लोगों की तलाश अभी जारी है। इस पूरे अभियान में चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, अनुसंधानकर्ता उप-निरीक्षक दिव्य प्रकाश, सुनील कुमार सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

यह भी पढ़ें: JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *