फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

रूपी सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने नेमरा पहुंचे हजारों लोग, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया आभार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत मां रूपी सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने के लिए रविवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों से हजारों लोग उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद आयोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आए। उन्होंने

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत मां रूपी सोरेन के संस्कार भोज में शामिल होने के लिए रविवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों से हजारों लोग उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद आयोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आए। उन्होंने दूर-दराज से आए लोगों से मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में परिवार का साथ देने के लिए सभी का आभार जताया।

लोगों से मिले सीएम हेमंत सोरेन

संस्कार भोज में शामिल होने पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार किया और उनके प्रति आभार जताया। मां के निधन के बाद से ही नेमरा स्थित पैतृक आवास पर रिश्तेदारों, शुभचिंतकों, ग्रामीणों और अन्य लोगों का आना-जाना जारी है।

मुख्यमंत्री ने खुद संभाली व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी

संस्कार भोज में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए थे। लोगों के बैठने, भोजन, पीने के पानी, साफ-सफाई और रोशनी की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा वाहनों की पार्किंग और आवागमन को लेकर भी इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे, ताकि किसी भी व्यक्ति को परेशानी न हो।

दुख की घड़ी में साथ देने वालों का जताया आभार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी मां के निधन पर संवेदना व्यक्त करने और परिवार के साथ खड़े रहने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में लोगों का साथ परिवार के लिए महत्वपूर्ण है। संस्कार भोज के दौरान मुख्यमंत्री लगातार लोगों से मिलते और उनका अभिवादन स्वीकार करते नजर आए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram