फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

शिबू सोरेन की सेहत के लिए मस्जिदों में मांगी गई दुआ, हजारों लोग हुए शामिल

Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में सुधार के लिए शनिवार को राज्यभर की मस्जिदों में विशेष दुआ का आयोजन किया गया। यह पहल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी की अपील पर की

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में सुधार के लिए शनिवार को राज्यभर की मस्जिदों में विशेष दुआ का आयोजन किया गया। यह पहल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी की अपील पर की गई, जिसमें हजारों लोगों ने नमाज़ के बाद शामिल होकर शिबू सोरेन की सलामती की दुआ मांगी।

फुरकान अंसारी ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि झारखंड की आत्मा हैं। उन्होंने सदैव शोषितों, वंचितों और आदिवासियों की आवाज़ को बुलंद किया है। उनके अस्वस्थ होने की खबर ने पूरे राज्य को चिंता में डाल दिया है।

उन्होंने बताया कि मस्जिदों में दुआ मांगने वालों की संख्या हज़ारों में थी, जो यह दर्शाता है कि शिबू सोरेन के प्रति लोगों के दिलों में कितनी गहरी श्रद्धा और अपनापन है। अंसारी ने सभी धर्मों के लोगों से भी प्रार्थना में शामिल होने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram