फॉण्ट कनवर्टर NEW

एनपी कॉलेज में गूंजे महापुरुषों के विचार, जयंती पर लिया संकल्प

Bokaro: चिराचास स्थित एनपी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज एवं एनपी संध्याकालीन स्नातक महाविद्यालय के एनएसएस के तत्वावधान में बुधवार को विवेकानंद सभागार में विनोद बिहारी महतो की 103वीं एवं राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 118वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro: चिराचास स्थित एनपी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज एवं एनपी संध्याकालीन स्नातक महाविद्यालय के एनएसएस के तत्वावधान में बुधवार को विवेकानंद सभागार में विनोद बिहारी महतो की 103वीं एवं राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 118वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सचिव प्रमोद सिंह ने दोनों महापुरुषों के जीवन, विचारों एवं आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में विनोद बिहारी महतो एवं राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एनएसएस पदाधिकारी प्रो. कुमकुम कुमारी, प्रो. रुपलता सिंह, भारती कुमारी, नीलू कुमारी, संचिता गोस्वामी, अखिलेश कुमार, अनामिका कुमारी, आईपी सिंह, शालिग्राम सिंह, राजेश कुमार, सौरभ कुमार, प्रशांत मुखर्जी एवं स्नेही कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram