Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

बंद घर का ताला तोड़कर गहने ले उड़े चोर, दो युवक हिरासत में

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पहाड़ी टोला में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर करीब 5 लाख रुपये के गहने और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए। घर के मालिक गुलाम जिलानी उर्फ भोला गांव गए हुए थे। गुरुवार सुबह लौटने पर उन्हें घर का ताला टूटा मिला। अंदर अलमारी और बक्से के ताले भी टूटे हुए थे। चोर घर की वायरिंग तक उखाड़कर ले गए।

रांची : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पहाड़ी टोला में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर करीब 5 लाख रुपये के गहने और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए। घर के मालिक गुलाम जिलानी उर्फ भोला गांव गए हुए थे। गुरुवार सुबह लौटने पर उन्हें घर का ताला टूटा मिला। अंदर अलमारी और बक्से के ताले भी टूटे हुए थे। चोर घर की वायरिंग तक उखाड़कर ले गए।

चोरी की घड़ी की फोटो से मिला सुराग

घर लौटने के बाद गुलाम जिलानी को मोहल्ले के गुड्डू ने एक घड़ी की फोटो दिखाई। गुलाम ने घड़ी को पहचान लिया और बताया कि यह उनकी चोरी हुई घड़ी है। पूछताछ करने पर गुड्डू ने कथित तौर पर बताया कि मोहल्ले के सूरज नाम के युवक ने उसे फोन पर घड़ी की फोटो भेजी थी। सूरज ने घड़ी बेचने के लिए ग्राहक तलाशने को कहा था।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

दो युवकों से पूछताछ कर रही पुलिस

घटना के बाद गुलाम जिलानी ने सुखदेवनगर पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस गुड्डू और सूरज को थाने ले गई। दोनों से चोरी के मामले में पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *