Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»लगातार बारिश से बिहार बेहाल, कई जिलों में बाढ़ का खतरा
Bihar

लगातार बारिश से बिहार बेहाल, कई जिलों में बाढ़ का खतरा

बिहार में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। दो दिन से जारी बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं बाढ़ और जलजमाव की स्थिति ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
By Samsul HaqueSeptember 15, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bihar News: बिहार में दो दिन से लगातार हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। रविवार से शुरू हुई बारिश का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा, जिससे पूरे राज्य को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि लगातार बारिश अब परेशानी का कारण भी बनती जा रही है। राजधानी पटना के साथ-साथ गया, भोजपुर, मुंगेर, समस्तीपुर और किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है।

भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह बरसात का दौर अगले पांच दिनों तक जारी रह सकता है। विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर बांग्लादेश और असम के ऊपर बने चक्रवाती तंत्र और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय लो-प्रेशर एरिया की वजह से बिहार में लगातार नमी आ रही है। इस कारण राज्य में 20 सितंबर तक बारिश के हालात बने रहेंगे।

लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। गंगा, कोसी और बागमती जैसी नदियों में पानी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा गहराने लगा है। उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के ग्रामीण इलाकों में वज्रपात की संभावना भी जताई गई है।

मौसम विभाग ने 13 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें किशनगंज, अररिया, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, वैशाली, सारण, समस्तीपुर और खगड़िया प्रमुख हैं। वहीं पटना, मुंगेर, भोजपुर, बेगूसराय और शेखपुरा में भी मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी।

बारिश से राहत के साथ-साथ जलजमाव और यातायात की समस्या लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। कई जगहों पर सड़कें जलमग्न हो गई हैं, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

मौसम विभाग का पूर्वानुमान: झारखंड में 9 और 10 जून को होगी रिकॉर्डतोड़ मूसलाधार बारिश!

June 7, 2026

महाराष्ट्र पहुंचा मॉनसून, अब यूपी-बिहार समेत 16 राज्यों में होगी झमाझम बारिश

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलेंडर फिर महंगा, अब जेब से ढीले करने होंगे 29 रुपये!

June 7, 2026

RECENT ADDA.

टेल्को में दो कारों की टक्कर, शराब के नशे में वाहन चलाने का आरोप

June 7, 2026

चैंपियंस क्रिकेट क्लब बना बी डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता

June 7, 2026

7 माह बाद जेल से रिहा हुए तरुण महतो, ईचागढ़ में भव्य बाइक रैली से हुआ जोरदार स्वागत

June 7, 2026

झामुमो में शामिल होने पर प्रो. कालीपद सोरेन का युवा नेता सनी सिंह ने किया स्वागत

June 7, 2026

एथलेटिक्स और हैंडबॉल में चमकी पायल कुमारी, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान

June 7, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.