फॉण्ट कनवर्टर NEW

नक्सलियों को तगड़ा झटका: एक करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन ढेर, एके-47 बरामद

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले में रविवार सुबह सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ के इनामी सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश को मार गिराया। यह मुठभेड़ गीरहोर थाना क्षेत्र के पनतीतरी जंगल में हुई, जो बोकारो और गिरिडीह की

अपनी भाषा में पढ़ें

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले में रविवार सुबह सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ के इनामी सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश को मार गिराया। यह मुठभेड़ गीरहोर थाना क्षेत्र के पनतीतरी जंगल में हुई, जो बोकारो और गिरिडीह की सीमा से सटा इलाका है।

बोकारो- गिरिडीह से सटा है इलाका

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सहदेव सोरेन के साथ दो और नक्सली भी मारे गए हैं। इनमें 25 लाख का इनामी रघुनाथ हेंब्रम उर्फ चंचल और 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर बिरसेन गंझू शामिल हैं। तीनों नक्सलियों के शव घटनास्थल से बरामद किए गए हैं।

मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें तीन एके-47 राइफलें और अन्य सामान जब्त किए गए। यह अभियान कोबरा कमांडो, गिरिडीह पुलिस और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर चलाया।

आईजी (अभियान) माइकल राज एस ने इस मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि यह सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता है। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि बाकी नक्सलियों को पकड़ा जा सके।

सुरक्षा बल अभी भी इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं। माना जा रहा है कि मुठभेड़ में कुछ अन्य नक्सली भी घायल हुए होंगे। इस कार्रवाई को झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबलों की एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, क्योंकि सहदेव सोरेन कई बड़े घटनाओं में शामिल रहा था और लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी, कुछ महीने पहले ही झारखंड पुलिस ने उसके ऊपर एक करोड़ रूपया का इनाम घोषित किया था। सुरक्षाबलों का यह अभियान अभी भी जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram