Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

नदी से शव मिलने पर मचा हड़कंप, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह नदी से 50 वर्षीय रविन्द्र बोदरा का शव बरामद किया गया। शव इंदकाटा गांव के पास नदी में मिला।

चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह नदी से 50 वर्षीय रविन्द्र बोदरा का शव बरामद किया गया। शव इंदकाटा गांव के पास नदी में मिला। मृतक असंतलिया गांव के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

परिजनों के अनुसार, रविन्द्र बोदरा की मां की तबीयत खराब थी। इसी वजह से वह गुरुवार शाम घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश को लेकर चिंतित हो गए।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

शुक्रवार सुबह इंदकाटा गांव के पास स्थानीय लोगों ने नदी में एक शव तैरता देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची चक्रधरपुर थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। बाद में शव की पहचान रविन्द्र बोदरा के रूप में हुई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। फिलहाल, रविन्द्र बोदरा की मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा।

परिजनों ने की जांच की मांग

घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन और गांव के लोग अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और मौत की असली वजह पता लगाने की मांग की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *