फॉण्ट कनवर्टर NEW

कानपुर में ट्रेनिंग विमान हादसे का शिकार, दो पायलटों की मौत से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार सुबह ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान चार सीटर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा इलाके में गंगा बैराज के पास हुआ। दुर्घटना में विमान सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई।

अपनी भाषा में पढ़ें

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार सुबह ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान चार सीटर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा इलाके में गंगा बैराज के पास हुआ। दुर्घटना में विमान सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, विमान ने सुबह करीब 11:20 बजे कानपुर कैंट से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान जमीन पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने इलाके को घेरकर राहत-बचाव और जांच का काम शुरू किया। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने भी मौके का निरीक्षण किया।

मृत पायलटों की पहचान कर्नाटक निवासी अभिषेक पुजारी और गुजरात निवासी सुमित भाटिया के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे की वजह की जांच जारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त विमान Tecnam कंपनी का था। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। तकनीकी खराबी, मौसम या किसी अन्य कारण की आशंका को लेकर जांच की जा रही है। संबंधित विमानन अधिकारियों को भी घटना की सूचना दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram