फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में आज कई इलाकों में बिजली कटौती, जानें किस क्षेत्र में कब रहेगी बिजली गुल

दुर्गा पूजा से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बिजली विभाग शनिवार को रांची के कई इलाकों में मरम्मत कार्य करेगा। इसके साथ ही बिजली लाइनों के आसपास पेड़ों की डालियों की छंटाई भी की जाएगी। इस काम के कारण शहर के अलग-अलग क्षेत्रों

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : दुर्गा पूजा से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बिजली विभाग शनिवार को रांची के कई इलाकों में मरम्मत कार्य करेगा। इसके साथ ही बिजली लाइनों के आसपास पेड़ों की डालियों की छंटाई भी की जाएगी। इस काम के कारण शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में तय समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

बिजली विभाग के अनुसार, हिंदपीढ़ी के धोबी गली में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं मिलेगी। वहीं, मोरहाबादी, न्यू मोरहाबादी, कुसुम विहार, टैगोर हिल रोड, बिरसा कॉलोनी और करम टोली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली कटौती होगी।

तुपुदाना सब स्टेशन के हटिया, सिंह मोड़, बसारगढ़, सतरंजी, बालसिरिंग और तेतरी फीडर से जुड़े इलाकों में भी सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। एयरपोर्ट रोड, हिनू, हेथू, हुंडरू, मणि टोला और पीएचडी कॉलोनी में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

इसके अलावा, सीएम हाउस फीडर में सुबह 9 से 10 बजे, अपर बाजार में सुबह 9 से 11 बजे और शहीद चौक फीडर में सुबह 8 से 11 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। राजभवन सब स्टेशन के आसपास मैकी रोड, प्यादा टोली, महावीर चौक, सेवा सदन, गांधी चौक और टेलीफोन एक्सचेंज रोड में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

वहीं, निवारणपुर और मजिस्ट्रेट कॉलोनी में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती हो सकती है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखकर पानी भरने और अन्य जरूरी काम पहले ही पूरे कर लें, ताकि उन्हें परेशानी न हो।

Read more : 250 रन का लक्ष्य भी पड़ा छोटा, रांची में वेस्टइंडीज ने भारत को चौंकाया!

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram