फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड के 22 जिलों में भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ का असर झारखंड के मौसम पर पड़ सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 अक्टूबर से राज्य के कई हिस्सों में बारिश शुरू होने की संभावना है। वहीं 28 और 29 अक्टूबर को 22 जिलों

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ का असर झारखंड के मौसम पर पड़ सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 अक्टूबर से राज्य के कई हिस्सों में बारिश शुरू होने की संभावना है। वहीं 28 और 29 अक्टूबर को 22 जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने की जानकारी दी गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी आशंका है।

बंगाल की खाड़ी में मजबूत हो रहा चक्रवाती तूफान

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवसाद चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ में बदल गया है। यह तूफान करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है।

पूर्वानुमान के मुताबिक, सोमवार देर रात तक तूफान के गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके बाद 27 अक्टूबर को यह और शक्तिशाली हो सकता है।

28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका

चक्रवाती तूफान के प्रभाव से झारखंड में मंगलवार से मौसम बदलने की संभावना है। राज्य के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं 28 और 29 अक्टूबर को 22 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

इस दौरान तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है तूफान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, चक्रवाती तूफान 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश और यनम के तटों से टकरा सकता है। इसके बापटला और विशाखापत्तनम के बीच तट पार करने की संभावना है।

इस दौरान हवाओं की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। वहीं तेज झोंकों के साथ हवा की गति 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।

जगन्नाथपुर में सबसे अधिक और लातेहार में सबसे कम तापमान

पिछले 24 घंटे में झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर में सबसे अधिक 34.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं लातेहार में सबसे कम 12.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

सोमवार को रांची में सुबह से मौसम साफ रहा। सुबह हल्की ठंड महसूस हुई, जबकि दोपहर में गर्मी और उमस रही।

राज्य के प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रहा।

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
रांची29°C15.3°C
जमशेदपुर32.7°C19.8°C
डाल्टनगंज32.5°C16.6°C
बोकारो30.1°C17.1°C
चाईबासा33.8°C16.6°C

मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को तेज बारिश, आंधी और वज्रपात के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram