फॉण्ट कनवर्टर NEW

NTA Revised Exam Calendar: जेईई मेन समेत चार परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव, जानें कब होगी परीक्षा

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2026 से आयोजित होने वाली कई बड़ी परीक्षाओं के कैलेंडर में बदलाव किया है। इनमें जेईई मेन 2027, यूजीसी नेट दिसंबर 2026, सीएसआईआर यूजीसी नेट और सीयूईटी पीजी 2027 शामिल हैं। नए कैलेंडर में परीक्षाओं की

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2026 से आयोजित होने वाली कई बड़ी परीक्षाओं के कैलेंडर में बदलाव किया है। इनमें जेईई मेन 2027, यूजीसी नेट दिसंबर 2026, सीएसआईआर यूजीसी नेट और सीयूईटी पीजी 2027 शामिल हैं। नए कैलेंडर में परीक्षाओं की संशोधित तारीखें दी गई हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नए शेड्यूल के अनुसार अपनी तैयारी करें।

जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा 20 जनवरी से

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, जेईई मेन 2027 सेशन 1 की परीक्षा 20 से 24 जनवरी और 28 जनवरी को आयोजित की जाएगी। पहले 31 जनवरी को बफर तारीख के रूप में रखा गया था, लेकिन अब इसे हटा दिया गया है।

वहीं अप्रैल 2027 में जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। इसकी सटीक तारीख की जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक कैलेंडर देखना होगा।

यूजीसी नेट और सीएसआईआर नेट की तारीखें बदलीं

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की परीक्षा अब 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को होगी। पहले यह परीक्षा 14 से 19 दिसंबर तक होनी थी।

वहीं जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की परीक्षा अब 19, 22 और 27 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा के लिए 20 और 21 दिसंबर की तारीख तय की गई थी।

सीयूईटी पीजी की परीक्षा मार्च में

सीयूईटी पीजी 2027 की परीक्षा मार्च में आयोजित होगी। नए कैलेंडर के अनुसार, परीक्षा 2 से 5 मार्च, 8 और 9 मार्च, 12 मार्च, 15 से 19 मार्च, 24 और 25 मार्च तथा 29 से 31 मार्च तक होगी।

जानें परीक्षाओं की नई तारीखें

परीक्षासंशोधित तारीख
यूजीसी नेट दिसंबर 202614 से 18 और 21 दिसंबर
सीएसआईआर यूजीसी नेट19, 22 और 27 दिसंबर
जेईई मेन 2027 सेशन 120 से 24 और 28 जनवरी
सीयूईटी पीजी 20272–5, 8–9, 12, 15–19, 24–25 और 29–31 मार्च

यूजीसी नेट के कई उम्मीदवारों के आवेदन अधूरे

25 अक्टूबर 2026 तक यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए कुल 5,50,048 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 3,73,419 उम्मीदवारों ने आवेदन पूरा कर शुल्क जमा कर दिया था।

वहीं 1,36,993 उम्मीदवारों के फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करने और फीस जमा करने की प्रक्रिया बाकी थी। इसके अलावा 31,580 उम्मीदवारों ने फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर दिए थे, लेकिन फीस जमा नहीं की थी।

एनटीए ने ऐसे उम्मीदवारों को आवेदन की बाकी प्रक्रिया पूरी करने और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करने की सलाह दी है।

सीएमएटी और निफ्ट की तारीखों में बदलाव नहीं

संशोधित कैलेंडर में सीएमएटी 2027 और निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2027 की तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

उम्मीदवार परीक्षा की तारीख, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर अपडेट देख सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram