फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

रांची समेत कई जिलों में मौसम बदलेगा रुख, 15 और 16 अप्रैल को होगी तेज बारिश और वज्रपात

Ranchi News: झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों के लिए 15 और 16 अप्रैल को बारिश, तेज हवा, वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 15 अप्रैल को

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Ranchi News: झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों के लिए 15 और 16 अप्रैल को बारिश, तेज हवा, वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 15 अप्रैल को झारखंड के दक्षिणी और इससे सटे इलाकों में गर्जन और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और वज्रपात की स्थिति भी बन सकती है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है, जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके साथ ही झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। इनमें पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, लोहरदगा और कोडरमा जैसे जिले शामिल हैं। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां भी तेज हवा के साथ गर्जन और वज्रपात की संभावना है।

वहीं 16 अप्रैल को राज्य के अन्य हिस्सों में भी मौसम बिगड़ने के संकेत हैं। उस दिन भी 30 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवा, गरज के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने एहतियात बरतने की सलाह दी है।

हालांकि सोमवार को रांची और उसके आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा। दिन में धूप तेज होने के कारण गर्मी का असर महसूस किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जमशेदपुर में 37.1 डिग्री, डालटनगंज में 37.4 डिग्री, बोकारो में 39.1 डिग्री और चाईबासा में सबसे अधिक 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

 

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram