फॉण्ट कनवर्टर NEW

TATA Steel: जमशेदपुर में हादसा; शॉर्टकट लेने के चक्कर वेंडर कर्मचारी की गई जान

Jharkhand News: टाटा स्टील ( Tata Steel ) के जमशेदपुर प्लांट के हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) विभाग में सोमवार रात एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें एक वेंडर कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय विजय कुमार पाणिग्रही के रूप में हुई है,

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: टाटा स्टील ( Tata Steel ) के जमशेदपुर प्लांट के हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) विभाग में सोमवार रात एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें एक वेंडर कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय विजय कुमार पाणिग्रही के रूप में हुई है, जो फर्नेस की ट्रायल प्रक्रिया के दौरान शॉर्टकट रास्ता अपनाते वक्त हादसे का शिकार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, एचएसएम विभाग में फर्नेस को मरम्मत के लिए शटडाउन किया गया था। मरम्मत के बाद फर्नेस का ट्रायल किया जा रहा था। इसी दौरान विजय कुमार पाणिग्रही एक सेक्शन से दूसरे सेक्शन में जाने के लिए फुटओवरब्रिज जैसे संकरे रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहे थे। यह शॉर्टकट रास्ता असुरक्षित था और वहां से गुजरते वक्त उनका संतुलन बिगड़ गया। वे फिसलकर रोलिंग मशीन के बीच गिर पड़े।

घटना के तुरंत बाद उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह हादसा कंपनी के लिए एक बड़ा झटका है, और सवाल खड़े करता है कि क्या सुरक्षा मानकों का पालन पूरी तरह हो रहा था या नहीं।

कंपनी की ओर से इस हादसे की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। साथ ही, फैक्ट्री इंस्पेक्टर को भी सूचना दे दी गई है और एक उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर हादसे की असली वजह क्या थी और किन स्तरों पर लापरवाही हुई।

इस दुखद घटना ने फिर से यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि फैक्ट्रियों में कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर कितनी सख्ती बरती जा रही है।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram