फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

रांची समेत कई जिलों में अगले 5 दिनों तक बदला रहेगा मौसम, तापमान में आएगी गिरावट

झारखंड में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, रांची समेत राज्य के कई जिलों में 5 नवंबर तक बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, रांची समेत राज्य के कई जिलों में 5 नवंबर तक बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के ज्यादातर हिस्सों में सुबह कुहासा देखने को मिलेगा। दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो सकता है। वहीं, कुछ जगहों पर दोपहर के बाद हल्की बारिश होने की संभावना है।

बारिश के बाद बढ़ी ठंड, तापमान में भी बदलाव

पिछले तीन-चार दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है। इसके कारण ठंड का असर बढ़ा है। हालांकि, शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह बादल छाए रहने के बाद दोपहर में धूप निकल आई। इससे लोगों को हल्की गर्मी महसूस हुई।

मौसम साफ होने के कारण राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, रविवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

दारीसाई सबसे गर्म, लातेहार सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी सिंहभूम के दारीसाई में सबसे अधिक 29.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, लातेहार में सबसे कम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

शनिवार को प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रहा:

 

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
रांची25.4°C20.4°C
जमशेदपुर28.4°C22.6°C
डाल्टनगंज24.6°C21.9°C
बोकारो28.1°C23.2°C
चाईबासा29.4°C20.6°C

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बादल और हल्की बारिश के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram