फॉण्ट कनवर्टर NEW

भोजपुर के सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेम विवाह से था नाराज़

Bihar News: राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन में बुधवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। सिपाही-चालक अशोक कुमार सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मूल रूप से भोजपुर जिले के रहने वाले अशोक कुमार बिहार पुलिस में कार्यरत

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन में बुधवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। सिपाही-चालक अशोक कुमार सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मूल रूप से भोजपुर जिले के रहने वाले अशोक कुमार बिहार पुलिस में कार्यरत थे और पुलिस लाइन में बड़े बेटे अजीत कुमार के साथ रहते थे।

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर-1 कृष्ण मुरारी प्रसाद, बुद्धा कॉलोनी थाने की टीम और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव पंखे से लटका मिला और कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

परिवारिक जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार की पत्नी दो दिन पहले ही गांव गई थीं। उसी दिन बड़े बेटे अजीत कुमार भी किसी काम से बाहर थे, ऐसे में बुधवार रात वह अकेले थे। इस दौरान उन्होंने पंखे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अशोक के दो बेटे हैं। उनका बड़ा बेटा अजीत शादीशुदा है और छोटे बेटे रंजीत ने दो महीने पहले बिना पिता की मर्जी के प्रेम विवाह कर लिया था। माना जा रहा है कि इसी घटना से अशोक मानसिक तनाव में थे और इसी वजह से उन्होंने यह कठोर कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और परिवार से भी पूछताछ की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram