फॉण्ट कनवर्टर NEW

तुलसीदास जयंती पर गूंजे दोहे, हवन-यज्ञ से भक्तिमय हुआ स्कूल

Chaibasa : एसजे डीएवी पब्लिक स्कूल, चाईबासा में भगत सिंह सदन की ओर से विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन कर भक्तिकाल के महान कवि एवं रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को तुलसीदास

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa : एसजे डीएवी पब्लिक स्कूल, चाईबासा में भगत सिंह सदन की ओर से विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन कर भक्तिकाल के महान कवि एवं रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को तुलसीदास के साहित्य, आदर्शों और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से परिचित कराना था।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन-यज्ञ से हुई। इसके बाद तुलसीदास की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य-सह-एआरओ ओपी मिश्रा ने विद्यार्थियों को तुलसीदास के जीवन और साहित्य से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि तुलसीदास की रचनाएं सत्य, मर्यादा, कर्तव्य, करुणा और सदाचार जैसे जीवन-मूल्यों की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से इन आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

शिक्षक एस. बी. सिंह ने तुलसीदास को समर्पित कविता का पाठ किया। विद्यार्थियों के एक समूह ने तुलसीदास के प्रसिद्ध दोहों का सस्वर वाचन करते हुए उनके सरल अर्थ और जीवनोपयोगी संदेश को समझाया। विद्यार्थी अक्षित मिश्रा ने तुलसीदास पर आधारित कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम का मंच संचालन छात्रा सान्वी कुमारी ने किया।

दोहा-वाचन, कविता-पाठ और वैदिक हवन-यज्ञ के कारण विशेष प्रार्थना सभा ज्ञानवर्धक, आध्यात्मिक और प्रेरणादायी रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram