फॉण्ट कनवर्टर NEW

आपदा कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मंत्री ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश

Ranchi News : झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से बिगड़े हालात को देखते हुए आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को आपात बैठक बुलाई। बैठक में विभागीय अधिकारियों और पदाधिकारियों को राहत कार्यों में तत्परता बरतने के कड़े निर्देश दिए गए।

- 1

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से बिगड़े हालात को देखते हुए आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को आपात बैठक बुलाई। बैठक में विभागीय अधिकारियों और पदाधिकारियों को राहत कार्यों में तत्परता बरतने के कड़े निर्देश दिए गए।

मंत्री ने साफ कहा कि “आपदा राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जहां-जहां बारिश से जनजीवन प्रभावित है, वहां तत्काल राहत पहुंचाई जाए और अधिकारी अपने विवेक से निर्णय लेकर आवश्यक कदम उठाएं।

डॉ. अंसारी ने बताया कि राज्य के कई जिलों में भारी वर्षा के कारण जलजमाव, फसलों की बर्बादी, मकानों को नुकसान और आवागमन बाधित होने जैसी समस्याएं उत्पन्न हुई हैं। यह स्थिति राज्य के लोगों के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुकी है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क, संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। जनता को हरसंभव राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने नुकसान का तुरंत आकलन करने और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया तेज करने की बात कही।

मंत्री ने जनता से अपील की कि वे अफवाहों से बचें, सतर्क रहें और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। साथ ही उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में सरकारी तंत्र पूरी तरह सक्रिय है और लोगों की मदद के लिए तैयार है।

बैठक के अंत में अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर नोडल अधिकारी तैनात करने, राहत सामग्री की त्वरित आपूर्ति और संचार व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram