Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | #Trending | रांची में हुई 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, अमित शाह और हेमंत सोरेन हुए शामिल
#Trending

रांची में हुई 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, अमित शाह और हेमंत सोरेन हुए शामिल

By Muzaffar HussainJuly 10, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : झारखंड की राजधानी रांची स्थित होटल रेडिशन ब्लू में 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (Eastern Zonal Council) की बैठक का आयोजन हुआ। इस अहम बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की, जबकि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मेजबान राज्य के प्रतिनिधित्व के रूप में शामिल हुए।

यह बैठक पूर्वी भारत के राज्यों झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के आपसी समन्वय, सुरक्षा, विकास और प्रशासनिक सुधार जैसे प्रमुख विषयों पर केंद्रित रही। बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकारों के बीच समन्वय को मजबूत करना और क्षेत्रीय मुद्दों को समय पर सुलझाना रहा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पूर्वी भारत देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहा है, और ऐसे मंच क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने विशेष रूप से सुरक्षा, सीमावर्ती क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे का विकास, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में योजनाओं की गति जैसे विषयों पर राज्यों के बीच सहयोग की जरूरत बताई।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बैठक में झारखंड से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा “राज्य में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में केंद्र से सहयोग की आवश्यकता है।” साथ ही आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेष ध्यान दिए जाने की मांग की।

बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों की समस्याएं, जल संसाधन, आंतरिक सुरक्षा, साइबर क्राइम, आधार से संबंधित विषय, और सामाजिक कल्याण योजनाओं की प्रगति जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई। सभी राज्यों ने अपने सुझाव और चुनौतियां साझा कीं।

बैठक के अंत में यह सहमति बनी कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाएंगी। इस मौके पर सभी राज्यों के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। यह बैठक पूर्वी भारत में सहयोग और विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Amit Shah Hemant Soren meeting Eastern Zonal Council Meeting 2025 Home Minister Program in Ranchi Jharkhand Regional Development Meeting Radisson Blue Ranchi Conference अमित शाह हेमंत सोरेन मुलाकात झारखंड क्षेत्रीय विकास बैठक पूर्वी क्षेत्रीय परिषद बैठक 2025 रांची में गृह मंत्री कार्यक्रम रेडिशन ब्लू रांची सम्मेलन
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Muzaffar Hussain
  • Website

Related Posts

पुश्तैनी सोना बेचने से पहले जानें टैक्स नियम, बिल क्यों है जरूरी

July 17, 2026

20 जुलाई के संसद मार्च पर सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, जानिए क्या कहा

July 17, 2026

PMAY फ्लैट किराये पर देने वालों पर कार्रवाई, रांची नगर निगम ने भेजा नोटिस

July 17, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.