Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

मानव दिवस कर्मियों के वर्षों से लंबित वेतन का मुद्दा गरमाया, ऊर्जा श्रमिक संघ ने सौंपा मांग-पत्र

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने बिजली विभाग में काम करने वाले मानव दिवस कर्मियों की लंबित समस्याओं को लेकर जमशेदपुर विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के महाप्रबंधक अजीत कुमार से मुलाकात की। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें मांग-पत्र सौंपकर बकाया वेतन, वेतन एरियर, ईपीएफ-ईएसआईसी और समय पर वेतन भुगतान जैसी समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की। बैठक में विद्युत अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार भी मौजूद रहे।

जमशेदपुर : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने बिजली विभाग में काम करने वाले मानव दिवस कर्मियों की लंबित समस्याओं को लेकर जमशेदपुर विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के महाप्रबंधक अजीत कुमार से मुलाकात की। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें मांग-पत्र सौंपकर बकाया वेतन, वेतन एरियर, ईपीएफ-ईएसआईसी और समय पर वेतन भुगतान जैसी समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की। बैठक में विद्युत अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार भी मौजूद रहे।

पांच कर्मियों के बकाया भुगतान का मामला उठाया

बैठक में चांडिल डिवीजन के पांच मानव दिवस कर्मियों अजय कुमार दास, विनय कुमार टुडू, सत्यवान महली, इंद्रजीत रजक और संतोष साव का मामला प्रमुखता से उठाया गया। संघ के अनुसार, ये कर्मी लंबे समय से विभाग में काम कर रहे हैं और इनके नाम वर्ष 2014 के सर्वे रिकॉर्ड में भी दर्ज हैं। इसके बावजूद वर्ष 2019 से 2021 के बीच अलग-अलग कारणों से इनका भुगतान बंद हो गया।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

संघ ने कहा कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण इन कर्मियों और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

महाप्रबंधक ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

संघ के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बिजली व्यवस्था को सुचारु रखने में मानव दिवस कर्मियों की अहम भूमिका है। इसके बावजूद उन्हें मेहनत का पैसा नहीं मिलना गंभीर मामला है। उन्होंने बकाया भुगतान जल्द कराने और जिम्मेदार एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

महाप्रबंधक अजीत कुमार ने कर्मियों की समस्याओं पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मांगों की जांच करने और निजी एजेंसियों को नोटिस जारी कर समस्याओं का समाधान कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्देशों का पालन नहीं करने वाली एजेंसियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

वेतन एरियर और ईपीएफ-ईएसआईसी की भी मांग

संघ ने वर्ष 2017 से 2026 तक के लंबित वेतन एरियर की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति बनाने की मांग की। इसके अलावा सभी कर्मियों को ईपीएफ और ईएसआईसी का पूरा विवरण देने, हर महीने 1 से 5 तारीख के बीच वेतन भुगतान सुनिश्चित करने और स्वास्थ्य बीमा के नाम पर वेतन से होने वाली कटौती की जांच कराने की मांग भी रखी गई।

संघ ने साप्ताहिक अवकाश और अन्य वैधानिक सुविधाएं देने की मांग की। साथ ही अनुभवी और आईटीआई योग्य कर्मियों को नए कार्यस्थलों पर प्राथमिकता देने तथा सरकारी एजेंसी JAP-IT के माध्यम से काम कराने पर विचार करने की अपील की।

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रयास

अजय राय ने कहा कि केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा, बल्कि समय पर कार्रवाई भी जरूरी है। संघ ने पांचों कर्मियों के बकाया भुगतान सहित सभी जायज मांगों का समाधान होने तक मामला उठाते रहने की बात कही। बैठक में संघ के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह राजू सहित कई पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बिजलीकर्मी शामिल हुए।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *