Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»राज्यपाल ने नेतरहाट में “सहिया” फिल्म की शूटिंग का किया निरीक्षण, फिल्म व पर्यटन को बताया झारखंड की नई पहचान
#Trending

राज्यपाल ने नेतरहाट में “सहिया” फिल्म की शूटिंग का किया निरीक्षण, फिल्म व पर्यटन को बताया झारखंड की नई पहचान

By Muzaffar HussainJune 22, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Netarhat News : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रविवार को लातेहार जिले के सुरम्य पर्यटक स्थल नेतरहाट के लोअर घाघरी क्षेत्र में चल रही हिंदी फीचर फिल्म “सहिया” की शूटिंग स्थल का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने फिल्म निर्माण से जुड़ी पूरी टीम से मुलाकात कर उनके कार्य की सराहना की और झारखंड में फिल्म निर्माण की असीम संभावनाओं पर बल दिया।

राज्यपाल ने कहा झारखंड की धरती प्राकृतिक सौंदर्य की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है। नेतरहाट जैसे स्थल घाटियों, झरनों और हरियाली से भरपूर हैं, जो न केवल पर्यटन के लिए आकर्षक हैं, बल्कि फिल्म निर्माण के लिए भी एक अद्भुत पृष्ठभूमि प्रदान करते हैं। उन्होंने फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों से अपील की कि वे झारखंड को शूटिंग के लिए प्राथमिकता दें, ताकि राज्य की छवि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक उभर सके।

हिंदी फिल्म “सहिया” के निर्माता संजय शर्मा हैं। इस फिल्म में युवा अभिनेता शांतनु महेश्वरी, वरिष्ठ अभिनेता नीरज काबी, रमन गुप्ता और अभिनेत्री रिंकू राजू मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। राज्यपाल ने फिल्म की कहानी, शूटिंग लोकेशन, तकनीकी पक्ष और स्थानीय कलाकारों की भागीदारी पर विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने यह जानकर प्रसन्नता व्यक्त की कि फिल्म में झारखंड के स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों को भी विशेष स्थान दिया गया है।

राज्यपाल ने कहा कि यह झारखंड की सांस्कृतिक प्रतिभा के लिए एक प्रेरणास्पद अवसर है, जिससे यहां की युवा पीढ़ी को सशक्त मंच मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की विविधता, संस्कृति और शांति पूर्ण वातावरण देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं के लिए अनुकूल अवसर प्रदान करता है।

राज्यपाल के आगमन पर लातेहार के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता और पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने उनका स्वागत किया और उन्हें क्षेत्र की भौगोलिक विशेषताओं व पर्यटन महत्व से अवगत कराया। यह दौरा न केवल फिल्म उद्योग के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि झारखंड को फिल्म निर्माण और पर्यटन के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी सिद्ध हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

स्टार्टअप्स को अनिल अग्रवाल की बड़ी सीख, वैल्यूएशन नहीं असली मूल्य बनाएं

June 23, 2026

33 केवी लाइन में तकनीकी खराबी, चैनपुर और आसपास के गांवों में 7 घंटे से बिजली बाधित

June 23, 2026

कोडरमा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता के आरोपों से मचा हड़कंप

June 23, 2026

RECENT ADDA.

स्टार्टअप्स को अनिल अग्रवाल की बड़ी सीख, वैल्यूएशन नहीं असली मूल्य बनाएं

June 23, 2026

33 केवी लाइन में तकनीकी खराबी, चैनपुर और आसपास के गांवों में 7 घंटे से बिजली बाधित

June 23, 2026

कोडरमा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता के आरोपों से मचा हड़कंप

June 23, 2026

जमशेदपुर में कॉपर चोरी गैंग का पर्दाफाश, आरोपी के कबूलनामे से मिला बड़ा सुराग

June 23, 2026

नीलांचल डकैती कांड का फरार आरोपी दबोचा गया, वारंट के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

June 23, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.