फॉण्ट कनवर्टर NEW

ईद एवं रामनवमी पर्व के सफल आयाेजन को लेकर उपायुक्त ने की केन्द्रीय शांति समिति की बैठक, सरहुल को लेकर होगी अलग से बैठक

रांंची। ईद एवं रामनवमी पर्व के सफल आयाेजन को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने अपनी अध्यक्षता में 23 मार्च 2025 को केन्द्रीय शांति समिति की बैठक की। समाहरणालय ब्लॉक-बी स्थित कमरा संख्या-505 में आयोजित इस बैठक में डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी,

अपनी भाषा में पढ़ें

रांंची। ईद एवं रामनवमी पर्व के सफल आयाेजन को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने अपनी अध्यक्षता में 23 मार्च 2025 को केन्द्रीय शांति समिति की बैठक की। समाहरणालय ब्लॉक-बी स्थित कमरा संख्या-505 में आयोजित इस बैठक में डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर एवं बुण्डू, झारखण्ड राज्य गो सेवा आयोग अध्यक्ष राजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक यातायात, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), जिला नजारत उप समाहर्त्ता संबंधित पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर उपायुक्त श्री भजन्त्री ने कहा शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न कराना हमसब की जिम्मेवारी है। रांची को पूरे देश और राज्य में आदर्श बनाना है, इसके लिए हम सभी को मिलकर अपनी जिम्मेवारी निभानी होगी। उन्होंने जिला के सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में शांति समिति की बैठक करने का निर्देश दिया। सरहुल को लेकर उपायुक्त ने कहा इसके लिए अलग से एक और बैठक की जायेगी ताकि सभी आवश्यक बिन्दुओं पर उचित कार्य किया जा सके। उन्होंने कहा  रामनवमी पर्व से पहले जुलूस रुट का भी जिला प्रशासन द्वारा जायजा लिया जायेगा।

सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन-पुलिस की कड़ी निगरानी

आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर सोशल मीडिया पर प्रशासन-पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। उपायुक्त श्री भजन्त्री ने कहा सोशल मीडिया पर किसी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर उत्तेजित नहीं होंं, अफवाहों से बचें और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देते हुए फौरन पुलिस-प्रशासन को इसकी जानकारी दें। किसी भी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट को शेयर नहीं करें और उसे प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सोशल मीडिया पर सौहार्द बिगाड़नेवालों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के होंगे पुख्ता इंतजाम

शांति समिति की बैठक के दौरान डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने कहा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की ओर से पर्याप्त व्यवस्था की जायेगी। शांति समिति, पूजा समिति और अखाड़ा समिति के लोग एवं बीडीओ-सीओ सतर्क होकर धरातल पर कार्य करें, पुलिस का पूरा सहयोग मिलेगा। आपराधिक प्रवृति के लोगों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस कार्रवाई से नहीं चूकेगी। पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम होंगे।

शांति समिति के सदस्यों ने दिये सुझाव

समिति के सदस्यों द्वारा पर्व के दौरान सीसीटीवी एवं ड्रोन से निगरानी, आपराधिक प्रवृति के लोगों को चिन्हित कर त्वरित कार्रवाई, साफ-सफाई, बिजली-पानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। समिति की महिला सदस्यों द्वारा रामनवमी के दौरान पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की बात कही गयी। सदस्यों ने जुलूस के स्वागत के दौरान समितियों द्वारा स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से शरबत में चीनी के उपयोग का अनुरोध किया गया। राज्य गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन ने भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की बात कही।

सदस्यों के सुझाव पर जिला प्रशासन करेगा कार्य

उपायुक्त श्री भजन्त्री ने कहा शांति समिति के सदस्यों के सुझावों पर जिला प्रशासन द्वारा उचित कार्य किया जायेगा। होली के शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर उन्होंने केन्द्रीय समिति के सहयोग की सराहना की। श्री भजन्त्री ने कहा सभी के परिश्रम, सहयोग और जिला प्रशासन के नेतृत्व में यह संभव हो पाया है। आगामी त्योहार भी सभी के सहयोग से सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram