Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Uttar Pradesh»संभल में शादी की खुशियां मातम में बदली, हादसे में अब तक 8 की मौ’त
Uttar Pradesh

संभल में शादी की खुशियां मातम में बदली, हादसे में अब तक 8 की मौ’त

By Samsul HaqueJuly 5, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

UP News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जिसमें एक शादी की खुशियां चंद मिनटों में मातम में बदल गईं। शुक्रवार देर शाम हरगोविंदपुर गांव से बारात सिरसौल (बदायूं) के लिए रवाना हुई थी, लेकिन रास्ते में एक भीषण सड़क हादसा हो गया।

दूल्हा सूरज (19) अपने परिवार के 9 अन्य लोगों के साथ कार में सवार था। जब बारात गांव से कुछ ही दूरी पर पहुंची, तभी जनता इंटर कॉलेज की दीवार से तेज रफ्तार कार टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दूल्हा समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के अनुसार, कार पर से चालक का नियंत्रण पूरी तरह से खत्म हो गया था, जिससे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, सीओ, तहसीलदार और सीएमओ समेत जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

घायलों को गंभीर स्थिति में अलीगढ़ रेफर किया गया था, लेकिन वहां इलाज के दौरान तीन और लोगों—दूल्हे की बहन मधु, चालक रवि और ग्रामीण सचिन ने दम तोड़ दिया। इस तरह इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो चुकी है।

हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। जिस घर में शहनाइयों की गूंज होनी थी, वहां अब चीख-पुकार और रोने-बिलखने की आवाजें गूंज रही हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को हर संभव इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

यह घटना एक बार फिर रफ्तार और लापरवाही के खतरनाक मेल की याद दिलाती है, जिसने एक खुशहाल मौके को त्रासदी में बदल दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची में बड़ी कार्रवाई: पिठौरिया फायरिंग कांड का खुलासा, दो शूटर अरेस्ट!

June 8, 2026

पटना से बड़ी खबर: खान सर पहुंचे कोर्ट, वकील बोले- जानबूझकर फंसाया गया

June 8, 2026

गिरिडीह में कलयुगी पिता का खौफनाक कदम: तीन बेटियों का गला रेता, इलाके में सनसनी

June 8, 2026

RECENT ADDA.

11 जून को गोलमुरी में लगेगा रोजगार कैंप, 500 पदों पर होगी भर्ती

June 9, 2026

खारकीव में रूसी ड्रोन का कहर: नेशनल पोस्ट ऑफिस तबाह, दो की मौत!

June 9, 2026

वेस्ट बैंक में गिरी ईरानी मिसाइल: मलबे के पास बैठे इजरायली की तस्वीर वायरल!

June 9, 2026

परीक्षाओं में अब नहीं होगा खेल! एनटीए का मास्टरप्लान, AI तैयार करेगा पेपर

June 9, 2026

आयरलैंड का अनोखा मेला: यहां सिर्फ ‘लाल बाल’ वालों को ही मिलती है एंट्री!

June 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.