फॉण्ट कनवर्टर NEW

पुंछ में आतंकियों का गुप्त ठिकाना उजागर, हथगोले और बैटरी समेत विस्फोटक बरामद

India News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरनकोट के बेहरामगला के पास मरहा इलाके में सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों के एक गुप्त ठिकाने का भंडाफोड़

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरनकोट के बेहरामगला के पास मरहा इलाके में सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों के एक गुप्त ठिकाने का भंडाफोड़ किया है।

अधिकारियों के अनुसार, इस ऑपरेशन के दौरान तीन हथगोले, बीस जिंदा गोलियां, एक वायर कटर, चाकू, चार्जिंग केबल और बैटरी बरामद की गई हैं। इन वस्तुओं से साफ है कि आतंकी किसी बड़ी वारदात की तैयारी में थे।

यह तलाशी अभियान गुप्त सूचना के आधार पर शुरू किया गया था। मौके पर सुरक्षा बलों ने पूरी सतर्कता के साथ इलाके को घेरकर तलाशी ली और इस छिपे हुए आतंकी ठिकाने तक पहुंचने में कामयाब रहे।

फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके को पूरी तरह सील कर दिया है और तलाशी अभियान अभी भी जारी है। आशंका जताई जा रही है कि इस क्षेत्र में और भी छुपे हुए हथियार या विस्फोटक मिल सकते हैं।

सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई से इलाके में दहशतगर्दों के मंसूबों पर पानी फिर गया है और एक बड़ी साजिश को समय रहते टाल दिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram