फॉण्ट कनवर्टर NEW

जगन्नाथपुर तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू, ₹1.55 करोड़ की लागत

Ranchi News: रांची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर के समीप मौजूद जगन्नाथपुर तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास शनिवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने किया। यह कार्य ₹1 करोड़ 55 लाख की लागत से संपन्न होगा, जिससे तालाब परिसर का

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: रांची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर के समीप मौजूद जगन्नाथपुर तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास शनिवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने किया। यह कार्य ₹1 करोड़ 55 लाख की लागत से संपन्न होगा, जिससे तालाब परिसर का रूपांतरण एक आकर्षक व संरक्षित स्थल के रूप में किया जाएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में रांची महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू, निवर्तमान अध्यक्ष केके गुप्ता, भाजपा धुर्वा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, जगन्नाथपुर मंडल अध्यक्ष रामजी प्रसाद, समाजसेवी शिवेश सिंह, चितरंजन शाहदेव, विधायक प्रतिनिधि अरुण जी, परमेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

इस परियोजना के अंतर्गत तालाब की साफ-सफाई, चारों ओर पक्की दीवार, घाटों का निर्माण, बेंच, प्रकाश व्यवस्था और हरियाली जैसे विकासात्मक कार्य शामिल होंगे। इसका उद्देश्य न सिर्फ धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है, बल्कि स्थानीय जलस्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन को भी सुनिश्चित करना है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सौंदर्यीकरण के बाद यह स्थल एक आकर्षक धार्मिक और पारिवारिक स्थल के रूप में उभरेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram