फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची समेत कई जिलों में बारिश की चेतावनी, जानिए मौसम का हाल

Ranchi News: झारखंड में मौसम ने फिर करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 6 जून तक राज्य के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। विभाग की रिपोर्ट के

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड में मौसम ने फिर करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 6 जून तक राज्य के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है, जो पूर्वी विदर्भ तक फैली हुई है। यह ट्रफ समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर ऊपर बनी है, जिसके कारण राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना बनी हुई है।

पिछले कुछ दिनों में झारखंड में तापमान में तेजी से इजाफा हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। रांची का तापमान, जो पहले 30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास था, अब 34 डिग्री को पार कर गया है। वहीं, पलामू में तापमान 37 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है।

रविवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा:

  • रांची: 34°C

  • जमशेदपुर: 36.5°C

  • डालटनगंज: 37.8°C

  • बोकारो: 34.1°C

  • चाईबासा: 35.8°C

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियाँ बरतने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram