फॉण्ट कनवर्टर NEW

तेतुलिया में तलाकशुदा महिला को कट्टा दिखाकर दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Bokaro: सियालजोरी थाना क्षेत्र के तेतुलिया गांव में तलाकशुदा महिला को हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लोडेड देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro: सियालजोरी थाना क्षेत्र के तेतुलिया गांव में तलाकशुदा महिला को हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लोडेड देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और लाल रंग की मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी जानकारी के मुताबिक, 19 मई 2026 की रात करीब 11 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि मनोज रजवार नाम का व्यक्ति अपनी तलाकशुदा पत्नी लक्ष्मी देवी को पिस्तौल दिखाकर धमका रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तुरंत विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया और कार्रवाई शुरू की गई।

इसके बाद SIT टीम तेतुलिया गांव पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी मनोज रजवार (40) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दुखीडीह बस्ती, थाना कतरास (कपुरिया ओपी) का रहने वाला बताया गया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक लोडेड देशी कट्टा, एक जिंदा राउंड और लाल रंग की मोटरसाइकिल जब्त की।

पुलिस जांच में सामने आया कि लक्ष्मी देवी और मनोज रजवार के बीच करीब तीन साल पहले धनबाद न्यायालय से तलाक हो चुका था। इसके बावजूद आरोपी लगातार महिला को परेशान कर रहा था। वह अपनी बेटी को जबरन साथ ले जाने का दबाव भी बना रहा था। घटना वाले दिन पीड़िता अपनी बहन के घर तेतुलिया आई हुई थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने लगा।

मामले में सियालजोरी थाना कांड संख्या 30/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को 20 मई 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। छापेमारी दल में थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद यादव, पुलिस अवर निरीक्षक अमन कुमार, नीतीश कुमार, सुरेंद्र मरांडी, रंजीत कुमार पासवान और सुजीत बड़ा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram