फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में बारिश से गिरी तापमान की सुई, दिन में भी ठंड का एहसास!

Ranchi News: झारखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते मौसम पूरी तरह बदल चुका है। कई जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर बेहद कम रह गया है, जिससे लोगों को दिन में भी ठंड का एहसास हो रहा है। राजधानी रांची में

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते मौसम पूरी तरह बदल चुका है। कई जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर बेहद कम रह गया है, जिससे लोगों को दिन में भी ठंड का एहसास हो रहा है।

राजधानी रांची में बुधवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यानि केवल 4 डिग्री का ही फर्क रहा। यह गिरावट मौसम में ठंडक का साफ संकेत है। जमशेदपुर में यह अंतर 7 डिग्री, डालटेनगंज में 8 डिग्री, बोकारो में 7 डिग्री और चाईबासा में भी 4 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक बारिश धनबाद के पुपकुनी में दर्ज की गई, जहां 67 मिमी वर्षा हुई। रांची और आसपास के इलाकों में भी बुधवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे मौसम में ठंडक बनी रही।

अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो बुधवार को जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री, डालटेनगंज में 32.1 डिग्री, बोकारो में 31.1 डिग्री और चाईबासा में 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इसी तरह के ठंडे और नम मौसम की संभावना जताई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram